IGI एयरपोर्ट पर बड़े दिनों के बाद मिलेगी ‘ये दारू’, मिलने जा रही खास सुविधा

0 306

नई दिल्ली: राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल से उड़ान भरने वाले यात्रियों को जल्द ही एक और सुविधा मिलने जा रही है. खबर के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घरेलू यात्रियों के लिए जल्द ही शराब की 2 दुकानें खोली जाएंगी. दिल्ली में रिटेल लिक्वर शॉप का संचालन करने वाले 4 राज्य निगमों में से एक, दिल्ली कंज्यूमर कॉपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड, एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर शराब की दुकान खोलने जा रहा है. इसके अलावा, एक अन्य स्टोर टर्मिनल 1 पर ओपन होने की संभावना है.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली लिकर शॉप, टर्मिनल 3 में मीट एंड ग्रीट एरिया में जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है. हालांकि, दूसरा स्टोर खुलने में कुछ सप्ताह का समय लग सकता है. फिलहाल, टर्मिनल 3 के ड्यूटी फ्री एरिया में इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए ड्यूटी फ्री शॉप्स हैं, जहां से वे शराब खरीद सकते हैं.

अब टर्मिनल 3 पर खुलने वाली लिकर शॉप 750 स्क्वेयर फीट एरिया में होगी, जहां से लोग अपनी पसंद के ब्रांड की शराब खरीद सकेंगे. इस स्टोर पर सिर्फ प्रीमियम ब्रांड की शराब ही मिलेंगी. इससे पहले जब दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 लागू थी, तब एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनलों में 6 प्रीमियम लिकर शॉप थीं. लेकिन, सितंबर 2022 में विवादास्पद एक्साइज पॉलिसी को वापस ले लिया गया, तो सीबीआई और ईडी द्वारा जांच के बाद इन दुकानों को बंद करना पड़ा.

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों के लिए शराब की दुकान खोले जाने का इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है. क्योंकि, अब डॉमेस्टिक टर्मिनल पर शराब की दुकानें फिर से शुरू होने का शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को खूब पसंद आएगा. इंटरनेशनल स्पिरिट एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नीता कपूर ने कहा कि एयरपोर्ट पर लिकर शॉप फिर से खुलने से दिल्ली-एनसीआर रीजन में होने वाले एक्साइज कलेक्शन में वृद्धि होगी, जो कि पिछले कुछ महीनों में गिरी है.

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.