उत्तराखंड: ऋषिकेश में युवक ने मां, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की

0 632

ऋषिकेश: रानीपोखरी थाना अंतर्गत नागघेर में एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों को काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित महेश कुमार (47) को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है।

रानीपोखरी थाना प्रभारी शिशुपाल राणा के मुताबिक इस वारदात को सोमवार देररात अंजाम दिया गया। आरोपित युवक ने पूजा-पाठ करने के बाद अपने परिवार के सदस्यों की हत्या की। इनमें दिमागी तौर पर अस्वस्थ मां और एक दिव्यांग बेटी भी शामिल है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी (देहात) कमलेश उपाध्याय ने मौके का निरीक्षण किया है।

थाना प्रभारी राणा ने बताया कि आरोपित महेश कुमार पुजारी है। वह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के थाना अतरहा क्षेत्र का रहने वाला है। वह नागघेर में अपने परिवार के साथ रहता था। काफी समय पहले उसने यहां अपना मकान बना लिया था। उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ की जा रही है। उसके परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया गया है।

मृतकों के नाम

1- मां बीतन देवी (75)

2- पत्नी नीतू देवी (36)

3- पुत्री अपर्णा (13)

4- पुत्री अन्नपूर्णा (9)

5- पुत्री स्वर्णा उर्फ गुल्लो (11)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.