तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत भी थे परिवार समेत सवार

0 1,694

तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी इस चौपर में मौजूद थे। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्य भी इसमें सवार थे। फिलहाल सेना की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हेलिकॉप्टर सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इस चौपर में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों को फिलहाल रेस्क्यू कर लिया गया है। खबर के मुताबिक एक लेक्टर सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत जा रहे थे।

फिलहाल लोगों को बचाने का काम चल रहा है, लेकिन सैन्य सूत्रों से इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि किन लोगों को बचा लिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चौपर तमिलनाडु के वेलिंगटन में स्थित डिफेंस सर्विसेज कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई। कहा जा रहा है कि धुंध छाई होने के चलते यह हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर जिस इलाके में गिरा है, वह जंगल का क्षेत्र है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.