बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, गोरखपुर शहर से सीएम योगी तो सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य लड़ेंगे चुनाव

0 1,239

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election ) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली सूची जारी कर दी है. आज पार्टी द्वारा जारी सूची में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का भी नाम शामिल है. पार्टी ने सीएम योगी को गोरखपुर सीट से उतारा है. जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को सिराथु सीट से टिकट दिया है. हालांकि पहले सीट चर्चा थी कि पार्टी सीएम योगी को अयोध्या से उतार सकती हैं. वहीं आज पहले चरण में बीजेपी ने 57 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया.

राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज पहली लिस्ट जारी है. आज इस लिस्ट में 57 प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं. जिसमें सबसे बड़ा नाम राज्य से सीएम योगी आदित्यनाथ का है. जो पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. वहीं दिल्ली में आज प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और पार्टी के महासचिव अरूण सिंह ने चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.