रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 24 से 27 सितंबर तक गोरखपुर-गोंडा होकर चलने वाली गाड़ियां रहेंगी डायवर्ट

0 22

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने 24 से 27 सितंबर तक इस सेक्शन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों के रूट में अस्थायी परिवर्तन किया है। कुछ ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी, जबकि कई ट्रेनों का निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होगा। ऐसे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन का रूट और ठहराव पहले से जांचना जरूरी है।

इन 14 ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

  1. ट्रेन संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर को गोंडा जंक्शन, बढ़नी और गोरखपुर जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसके चलते मसकनवां, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद में इसका ठहराव नहीं होगा।
  2. ट्रेन संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 सितंबर को बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बढ़नी और गोरखपुर जंक्शन के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या, मनकापुर जंक्शन और बस्ती स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
  3. ट्रेन संख्या 22549 गोरखपुर-प्रयागराज 27 सितंबर को मनकापुर, गोंडा और बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान अयोध्या स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
  4. ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली 26 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी और गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
  5. ट्रेन संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी 26 सितंबर को गोंडा, बढ़नी और गोरखपुर के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन का बस्ती स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
  6. ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर 25 सितंबर को गोंडा, बढ़नी और गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

बरौनी-दरभंगा और नई दिल्ली की इन ट्रेनों का भी बदला रूट

  1. ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली 26 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, बनारस, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती और ऐशबाग स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
  2. ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 26 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, बनारस, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में नहीं होगा।
  3. ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार और छपरा के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में नहीं रुकेगी।
  4. ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार और छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इसके निर्धारित ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में नहीं होंगे।

कटिहार-अमृतसर ट्रेन भी बदले मार्ग से चलेगी

  1. ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर 25 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, बनारस और बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और कर्नलगंज स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
  2. ट्रेन संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा 26 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी और गोंडा के रास्ते चलेगी।
  3. ट्रेन संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर 26 सितंबर को गोंडा, बढ़नी और गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
  4. ट्रेन संख्या 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम 27 सितंबर को गोरखपुर, बढ़नी और गोंडा के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन का खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

यात्रा से पहले 139 पर लें पूरी जानकारी

रेलवे के इस बदलाव का असर 24 से 27 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। इसलिए यात्री सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के रूट और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.