नोएडा में रेड अलर्ट जारी, भारत और पाकिस्तान टेंशन के बीच उठाया गया बड़ा कदम

0 290

नोएडा: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग ने नोएडा शहर के अस्पताल संचालकों के साथ एक बैठक की। इसमें 50 से अधिक बेड वाले सभी अस्पतालों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

आपात स्थिति के लिए अस्पताल रहें तैयार
एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक इसलिए बुलाई गई थी कि आपातकालीन स्थिति के लिए अस्पतालों की तैयारी पुख्ता की जा सके। बैठक में उन्हें बताया गया कि हवाई हमले, आग लगने, इमारत गिरने और लोगों को निकालने जैसी मुश्किल परिस्थितियों में किस तरह से काम करना है। उन्हें यह भी बताया गया है कि आग लगने की स्थिति में मरीजो को किस तरह से बाहर निकाला जाए और किसी भी आपात स्थिति में किस तरह से सुरक्षित रहना है।

प्रशासन की तरफ से दिए गए निर्देश
बैठक में एसडीएम, एसपी चीफ फायर ऑफिसर और CISF के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी फायर सेफ्टी, बिल्डिंग स्ट्रक्चर की समीक्षा कर लें और कहा गया है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाओं को सही रखें।

भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
भारत के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में ड्रोन से हमला किया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया। पाकिस्तान को यहां भी मुंह की खानी पड़ी और भारत ने उसके हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.