चीन की कोयला खदान में दुर्घटना, 12 लोगों ने गंवाई अपनी जान

0 333

बीजिंग (चीन): चीन (China) के हेईलोंगजिआंग (Heilongjiang) प्रांत में कोयले की खदान में दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। मिडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

सरकारी ‘चाइना सेंट्रल टेलीविजन’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यह दुर्घटना हेंगशान जिले में ‘कुनयुआन कोयला खदान’ में बुधवार दोपहर को हुई। दुर्घटना में घायल 13 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जांच दल गठित किया गया है। चीन में खदान दुर्घटनाएं आम हैं लेकिन हाल के वर्षों में इनमें मरने वालों की संख्या में कमी आई है। चीन कोयले का सबसे बड़ा निर्माता और उपयोगकर्ता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.