रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में क्या शामिल होंगे सोनिया और खरगे? समारोह का मिला न्योता

0 314

नई दिल्ली: आने वाले इस 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है इसे लेकर राम मंदिर सहित पुरे देश में तैयारियां ज़ोरों शोरों से जारी है। प्रभु राम के लिए इस उत्सव को और भी ख़ास बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इस खास उत्सव को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर है।

ऐसे में आज हम आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना कम है, ऐसे में अब यह देखना होगा कि देश के इस बड़े उत्सव में कोंग्रेसी नेता शामिल होते है या नहीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि खरगे, सोनिया गांधी और चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है।

ऐसे में अब यह देखना होगा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कौन से विपक्ष नेता अपनी हाजरी लगाते है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.