झारखंड में कोरोना के 18 नए मरीज, 19 हुए स्वस्थ

0 154

रांची: झारखंड में कोरोना के 18 नए मरीज मिले है। जबकि राज्य में कोरोना से 19 मरीज स्वस्थ हुए है। राज्य में कोरोना के 126 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 47 मरीज रांची में एक्टिव है। शुक्रवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच, हजारीबाग से एक, लातेहार से एक, पलामू से दो और रांची से पांच मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 191 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 87 हजार, 713 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 126 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 735 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.