5 लाख के इनामी नक्सल कमांडर सहित 2 नक्सली ढेर, शव और हथियार बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

0 112

रायपुरः छत्तीसगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्सेस, पुलिस और डीआरजी जवान संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी है। इसी क्रम में सुकमा जिले में बुधवार को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 नक्सलवादियों को ढेर कर दिया। इसमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस और डीआरजी जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। हालांकि सर्च ऑपरेशन जंगल में अब भी जारी है, उम्मीद जताई जा रही है कि कई नक्सली इसी इलाके में शरण लिए हुए हैं। नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई। जानकारी के मुताबिक सुकमा डीआरजी और पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर पुसगुन्ना जंगल में मौजूद हैं, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर करीब 2 बजे जवान नक्सलियों के करीब पहुंचे तो नक्सली फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस और डीआरजी के जवानों की तरफ से जवाबी एक्शन लिया गया। इस दौरान चालाकी से काम लेते हुए जवानों ने पेड़ों और पत्थरों के पीछे छिपकर नक्सलियों को टारगेट किया और दो को मार गिराया।

मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस (Local Organization Squad)) कमांडर बमन के रूप में हुई है। कमांडर बमन पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

01:13