अमरनाथ यात्रा: सड़क दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत, आठ CRPF जवान घायल; अब तक गई 27 जान

0 277

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की चढ़ाई के दौरान रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वहीं गुफा मंदिर में प्रार्थना के लिए जा रहे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के आठ जवान जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि अमरनाथ के गुफा मंदिर के निचले हिस्से में शनिवार को पत्थर गिरने की चपेट में आने से उर्मिलाबेन मोदी (53) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में पर्वत बचाव दल के दो कर्मी और अन्य श्रद्धालुओं को भी चोट आई है।

अधिकारी ने कहा कि वहीं एक अन्य घटना में छत्तीसगढ़ के रहने वाले बुजुर्ग मेघनाथ (65) मंदिर जाने वाले पहलगाम मार्ग पर रविवार को अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि बालटाल मार्ग से अमरनाथ मंदिर की ओर जा रहा सीआरपीएफ का एक वाहन गांदरबल के सिंध नाले में गिर गया, जिसमें आठ जवान घायल हो गए।अधिकारी ने कहा कि घायलों को बाहर निकाला गया और बालटाल बेस कैंप अस्पताल ले जाया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.