तेलंगाना-आंध्रप्रदेश के कई जिलों में NIA की छापेमारी, तलाशी अभियान में जुटीं 23 टीमें

0 413

तेलंगाना / आंध्रप्रदेश: राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्धारा आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की गई है। एनआईए ने पीएफआई मामले में आंध्र प्रदेश के कुरनूल, नेल्लोर, कडपा और गुंटूर और तेलंगाना के निजामाबाद में छापेमारी की। एजेंसी की करीब 23 टीमें तलाशी अभियान में जुटीं हुई हैं, जबकि गुंटूर जिले में कम से कम 2 टीमें मौजूद थीं।

एजेंसी शादुल्ला नाम के शख्स के आवास की तलाशी ले रही है जो इस मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस मोहम्मद इमरान और मोहम्मद अब्दुल मोबिन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। एनआईए ने जांच के दौरान पाया कि सांप्रदायिक कलह पैदा करने के लिए एक्टिव चरमपंथी कट्टरपंथियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.