प्रदेश के सभी जनपदों की आईटीआई में प्लेसमेंट डे के आयोजन पर 264 कंपनियों ने 3624 युवाओं का किया चयन

विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने जनपद लखनऊ की आईटीआई में अधिकारियो तथा कर्मचारियों के साथ किया योग

0 412

लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों की आईटीआई में प्लेसमेंट डे का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट डे पर 264 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों के द्वारा 3624 युवाओं का चयन किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस प्लेसमेंट डे पर 10,234 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश की सभी आईटीआई में योग दिवस मनाया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं सभी छात्र छात्राओं ने योग किया। विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने भी जनपद लखनऊ की आईटीआई में अधिकारियो तथा कर्मचारियों के साथ योग किया। उन्होंने लोगो को नियमित योग करने की अपील की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.