गुजरात सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार, 2 फरार

0 437

मेहसाणा (गुजरात) । गुजरात के मेहसाणा में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य फरार हैं। मंगलवार की रात आरोपी एक महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और उसने उंझा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उंझा पुलिस निरीक्षक के.जे. पटेल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि, बुधवार दोपहर एक महिला थाने पहुंची। उसने आरोप लगाया कि वह मंगलवार शाम उंझा बस स्टैंड से घर लौट रही थी, जब ऑटो-रिक्शा चालक सैयद अमीरुद्दीन दो अन्य पुरुषों के साथ उसके पास आया और उसे भाखर गांव के एक खेत में ले गया, जहां सैयद अमीरुद्दीन, सैयद असबामिया मुतुर्जा मिया, सादिक मोहम्मद सरकुद्दीन ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और गांव के दो अन्य लोगों को भी बुलाया, जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि वह अन्य दो आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह भागने में सफल रही और उंझा थाने पहुंच गई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। उंझा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि, देर शाम तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उन्हें भी मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस ने कहा कि, चूंकि पीड़िता ने दो आरोपियों का नाम नहीं लिया, इसलिए पुलिस प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों से उनके नाम का पता लगाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी पांचों पर सामूहिक बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.