आगरा में बिल्डिंग की खुदाई के दौरान गिरे 5 मकान, 1 बच्ची की मौत

0 510

आगरा: आगरा में एक बिल्डिंग में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आगरा में सिटी स्टेशन रोड स्थित पुरानी धर्मशाला में खुदाई का काम बीते कुछ दिनों से जारी थी और इस दौरान धर्मशाला के गिरने से 5 से 6 मकान भी इसकी चपेट में आ गए। इन मकानों में रहने वाले लोग मलबे में दब गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान कुल तीन लोग मकान के नीचे दब गए, जिनमें से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि 4 साल की बच्ची के मौत हो गई। यह घटना आज गुरुवार को सुबह हुई।

आगरा के हरी पर्वत थाना क्षेत्र की घटना
यह घटना आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र की है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के पास थाना कोतवाली क्षेत्र की घटना है, यहां विशंभर नाथ धर्मशाला के बेसमेंट में खुदाई का कार्य चल रहा था। अचानक धर्मशाला धराशायी हो गई, जिसकी चपेट में आने से 6 मकान भी गिर गए। इसके अलावा एक मंदिर भी ढह गया। मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत हो गई है, वहीं एक युवक को भी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पुलिस ने कहा कि इस हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गनीमत की बात है कि हादसे के वक्त मकान में ज्यादा लोग नहीं थे. सिर्फ तीन लोग थे, जिसमें से दो को बाहर निकाल लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.