50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आज लॉन्च होगा Nothing Phone 4b, कीमत भी रह सकती है 30 हजार से कम

0 18

नई दिल्ली: नथिंग आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती 5जी स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे अपनी नई B सीरीज के पहले स्मार्टफोन के रूप में पेश करेगी। यह मॉडल मौजूदा A सीरीज लाइनअप से नीचे रखा जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन में मिलने वाले स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ग्लिफ बार डिजाइन समेत कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है, जबकि अन्य स्पेसिफिकेशन रिपोर्ट्स के जरिए सामने आए हैं।

आज दोपहर 3:30 बजे होगा लॉन्च

Nothing Phone 4b को भारत में 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट का सीधा प्रसारण कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

RCB एडिशन भी होगा पेश

कंपनी इस स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन Nothing Phone 4b RCB Edition भी लॉन्च करेगी। यह संस्करण 7 जुलाई को बेंगलुरु स्थित Nothing स्टोर पर विशेष ड्रॉप के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री शाम 4 बजे से शुरू होगी।

डिस्प्ले और डिजाइन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone 4b में 6.7 इंच का फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन के पिछले हिस्से में फ्लैट पैनल के साथ ऊपर बाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा कंपनी का ग्लिफ बार इंटरफेस और समर्पित रेड रिकॉर्डिंग एलईडी भी दी जाएगी। सेल्फी कैमरे के लिए सामने होल-पंच डिजाइन मिलने की संभावना है।

स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 का मिल सकता है साथ

कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा, जो डिवाइस में ही एआई फीचर्स को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसमें एंड्रॉयड 16 आधारित Nothing OS 4.1 मिलने की भी संभावना है। फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है।

50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी की उम्मीद

फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.