सहारनपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या

0 297

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना इलाके में अज्ञात लोगों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। मृतक की पहचान गांव सोहनचिड़ा निवासी हाफिज सईद (65) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने कहा कि मंगलवार को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को गांव सोहनचिड़ा के पास जंगल में 65 वर्षीय हाफिज सईद का शव मिला।

एएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में भेजा गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।वर्तमान में जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.