Israel-Hamas War: संघर्ष विराम को दो दिन और बढ़ाने पर सहमत हुए इजरायल-हमास

0 363

गाजा/यरुशलम: इजरायल और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से मानवीय संघर्ष विराम को दो दिनों के लिए बढ़ाने सहमत हो गए हैं। अल अराबी अल जदीद अखबार ने मिस्र के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों पक्ष समान शर्तों पर मानवीय संघर्ष विराम को अगले दो दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

सूत्रों के हवाले से कहा है कि हमास ने संकेत दिया है कि उसके एन्क्लेव में अन्य समूहों के साथ संपर्क हैं, जहां अभी भी महिलाएं और बच्चे कैद हैं। उधर, वाशिंगटन पोस्ट ने एक इजरायली अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि इजरायल को दो या तीन दिनों के लिए संघर्ष विराम के और विस्तार की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा, “कल के बाद हमें बंधकों की रिहाई और मानवीय राहत के लिए दो से तीन दिन और मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद या तो हम गाजा में अभियान फिर से शुरू करेंगे या संभावित रूप से एक समझौते पर पहुंचेंगे।” उन्होंने कहा कि इजरायल को उम्मीद है कि बुधवार रात तक ज्यादातर बंधक बच्चों को रिहा कर दिया जाएगा। बंधकों में लगभग 20 से 30 महिलाएं शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.