चर्च में चली ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग में 7 लोगों की मौत

0 301

हैम्बर्ग: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक चर्च में गोलीबारी की घटना हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 7 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने आशंका जताई गई है।

हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित यहोवा विटनेस चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम फिलहाल हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

इस बाबत पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों द्वारा गुरुवार की रात 9 बजे के लगभग चर्च में लोगों पर फायरिंग की गई है। हालांकि अबतक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हमलावर कोई एक था या एक से ज्यादा। पुलिस ने कहा कि इस बाबत सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.