यूपी के फतेहपुर में 7 साल की मासूम की हत्या

0 570

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज इलाके के एक गांव में सात साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को कुचला दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम बच्ची का शव एक सुनसान जगह से बरामद किया गया। उन्होंने आगे बताया कि दोपहर करीब तीन बजे से बच्ची लापता थी। सोमवार को उसके घर नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने तलाशी ली तो एक सुनसान घर के लॉन पर मिट्टी से निकला हुआ एक हाथ दिखाई पड़ा। सिंह ने कहा कि लॉन की खुदाई के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.