यूपी में 71 पीपीएस अफसरों का तबादला, अजय कुमार चौहान बने पुलिस उपाधीक्षक भदोही

0 315

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकारियों के तबादले जारी हैं। इसी बीच शनिवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट में 71 अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी के तहत तैनाती मिली है। लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक/उपाधीक्षक उदय प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ यूपी लखनऊ बना दिया गया है।

वहीं अजय कुमार चौहान को पुलिस उपाधीक्षक भदोही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेम नारायण तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, श्याम बहादुर सिंह पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर, विनय कुमार पुलिस उपाधीक्षक गोंडा, संतोष कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक संभल, देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस उपाधीक्षक बागपत, उमेश कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक जालौन बनाया गया है।

सैय्यद मोहम्मद असगर को पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली बनाया गया है। वहीं सुनीता कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक ईओ डब्ल्यू मेरठ के पद पर तैनात किया गया है। ललितमणि त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम थाना बरेली में तैनाती मिली है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
इसी तरह सुरेश कुमार मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक अम्बेडकरनगर, प्रमोद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक हमीरपुर, अतुल प्रधान पुलिस उपाधीक्षक इटावा, रविन्द्र कुमार गौतम पुलिस उपाधीक्षक जालौन, संगम लाल मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक एटा, जगदीश कुमार पुलिस उपाधीक्षक अमेठी, अशोक कुमार सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक हापुड़, अमरदीप लाल को पुलिस उपाधीक्षक आगरा और विजय प्रताप यादव को पुलिस उपाधीक्षक/ चीफ एयरपोर्ट सिक्योरिटी ऑफिसर सुरक्षा आगरा एयरपोर्ट की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं डॉक्टर तेजवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक बरेली, कुलदीप कुमार गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक जौनपुर, शैलेन्द्र कुमार बाजपेई पुलिस उपाधीक्षक जालौन, अजय अग्रवाल पुलिस उपाधीक्षक महोबा, नरेश सिंह पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या, कर्मवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक बदायूं, गवेन्द्र पाल गौतम पुलिस उपाधीक्षक बांदा, सतेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर, प्रदीप कुमार पुलिस उपाधीक्षक संभल, अनुज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज, वहीं दिलीप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर बनाया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.