राजस्थान: पूर्णिया सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम गहलोत ने पीड़ितों के लिए किया मुआवज़े का ऐलान

0 443

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में उदयपुर के आठ लोगों की दर्दनाक मृत्यु पर संवेंदना प्रकट करते हुए सभी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवज़े का ऐलान किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि, मृतकों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में उदयपुर के आठ लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।’ गौरतलब है कि बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास नेशनल हाईवे 57 (NH-57) से गुजर रहे एक ट्रक के सोमवार सुबह बेकाबू होकर पलट जाने से उसमें सवार आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सुरेंद्र कुमार सरोज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए आठों मजदूर राजस्थान के निवासी थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.