गोवा-मुंबई राजमार्ग पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत

0 496

मुंबई: महाराष्ट्र में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खबर है कि गोवा-मुंबई राजमार्ग पर कार और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई है। रायगढ़ पुलिस ने यह जानकारी दी है। जान गंवाने वालों में 1 बच्चा भी शामिल है। बीते सप्ताह नाशिक में हुए एक भयानक सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार के अनुसार, रायगढ़ पुलिस ने बताया है कि रायगढ़ जिले के रेपोली इलाके में गोवा-मुंबई राजमार्ग पर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। हादसे में जान गंवाने वालों में 5 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

नाशिक हादसा
भाषा के अनुसार, नासिक जिले में शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी पर्यटक बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले में शिरडी जा रही थी। बस में सवार अधिकतर लोग अंबरनाथ स्थित एक कंपनी के कर्मचारी थे। ये लोग अपने परिवार के साथ शिरडी जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक दंपति, मां-बेटी और एक किशोरी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जहां ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, वहीं, बस एक तरफ से लगभग कट गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.