यूपी में कोरोना के 920 एक्टिव मामले, वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 529

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 75,499 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 154 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,43,55,801 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 86 लोग तथा अब तक कुल 20,55,266 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 920 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 29 मई, 2022 को एक दिन में 94,776 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,10,773 तथा दूसरी डोज 13,59,99,407 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,57,643 तथा दूसरी डोज 1,07,86,967 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 72,54,157 तथा दूसरी डोज 25,61,937 दी गयी। कल तक 31,21,169 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,65,92,053 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.