फिर बिगड़ी जरीन खान की माँ की तबीयत, अभिनेत्री ने की फैंस से दुआ की अपील

0 926

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री जरीन खान की माँ की तबीयत एक बार फिर से ख़राब हो गई है और वह काफी गंभीर हैं । जरीन खान की माँ अभी अस्पताल में हैं और उन्हें हार्ट से सम्बंधित कोई परेशानी है, जिसकी वजह से वह अभी हाई रिस्क वाले मेडिकल प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इसकी जानकारी खुद जरीन खान ने सोशल मीडिया के जरिये दी है और साथ ही फैंस से अपनी माँ के लिए दुआ करने की भी अपील की है।

जरीन के इस पोस्ट के बाद फैंस सोशल मीडिया के जरिये जरीन की माँ के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इससे पहले अप्रैल माह में भी जरीन की माँ की तबीयत काफी ख़राब हो गई थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वहीं इलाज के बाद मई माह में उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन अब वह एक बार फिर से बीमार हो गई हैं और सीरियस कंडीशन में हैं। जरीन खान अपनी माँ के बहुत करीब हैं। जरीन ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। कई लोग उन्हें कटरीना कैफ की हमशक्ल भी कहते हैं। वह आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आईं थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.