यूपी के कौशांबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, ISI से जुड़े हैं तार, पंजाब से हुआ था फरार

0 217

लखनऊ : उत्तर प्रदेश से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के कौशांबी जिले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत मीली जानकारी के अनुसार, अमृतसर का रहने वाला वज्र मसीह बीते साल न्यायिक हिरासत से भाग गया था। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब में अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के निवासी संदिग्ध आतंकवादी लाजर मसीह को सुबह करीब 3। 20 बजे पकड़ा गया है।

इस बाबत अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) (ADG) अमिताभ यश ने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के रहने वाले आरोपी लाजर मसीह को तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यश ने बताया, “उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है।”

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पकड़े गये आतंकवादी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किये हैं। यश ने बताया कि बरामद हथियारों में तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (यूएसएसआर) के साथ-साथ विदेश में निर्मित 13 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। यह आतंकवादी बीते 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था।

हालांकिआधार कार्ड पर गाजियाबाद का पता है, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। ADG यश ने बताया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था।

जानकारी दें कि, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) एक चरमपंथी समूह है, जो साल 1978 में बना था। वहीं इस गुट को ग्रह मंत्रालय ने टैररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा हुआ है। वहीं साउथ एशिया टैररिज्म पोर्टल में भी अगर देकें तो इसे सबसे संगठित और खतरनाक समूहों में रखा गया है। ये गुट फिलहाल कनाडा, यूके, यूएस के अलावा कई यूरोपियन देशों जैसे जर्मनी, फ्रांस और स्विटजरलैंड से भी संचालित है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.