जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकियों की तलाश के लिए घाटी के चार जिलों में 10 जगहों पर चलाया अभियान

0 119

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंक से जुड़े एक मामले में श्रीनगर की कई जगहों पर तलाशी अभियान जारी है। इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग एक आतंकी मामले के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर तलाशी ले रही है।

अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) द्वारा कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। आतंकवादी स्लीपर सेल और भर्ती मॉड्यूल का पता लगाने के लिए तलाशी ली जा रही है।उन्होंने बताया कि सीआईके की तलाशी गंदेरबल में छह, बडगाम में दो और पुलवामा व श्रीनगर में एक-एक जगह पर ली जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.