दिल्ली: वेस्ट विनोद नगर में गणेश पंडाल के पीछे युवक की हत्या, धार्मिक आयोजन भी रद्द, MLA रवि नेगी पहुंचे

0 192

नई दिल्ली: दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के डॉ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में बने गणेश पंडाल के पीछे एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की उम्र 22 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है। विधायक रवि नेगी भी मौके पर मौजूद हैं।

क्या है पूरा मामला?
मण्डवली थान इलाके के वेस्ट विनोद नगर के डॉ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में बने गणेश पंडाल के पीछे एक युवक की हत्या हो गई है। युवक की हत्या चाकू मारकर की गई है। घटना 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है। जिस युवक की हत्या हुई है, अभी उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस की तरफ से भी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी के बारे में भी अभी कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है, जो सबूतों को इकट्ठा कर रही है।

हत्या की वजह से धार्मिक कार्यक्रम रद्द
चूंकि इस हत्याकांड को गणेश पंडाल के पीछे अंजाम दिया गया है, इसलिए धार्मिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है। आखिर एक धार्मिक आयोजन वाली जगह के पास हत्या को अंजाम देकर किलर क्या साबित करना चाहता था? ये एक बड़ा सवाल है।

हालही में दक्षिणी दिल्ली में ट्रिपल मर्डर हुआ था
इस हत्याकांड से पहले दक्षिणी दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मचा था। एक घर से तीन लोगों के शव बरामद हुए थे। घटना मैदानगड़ी इलाके में घटी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, एक बेटे ने ही अपने पिता, मां और भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। ग्राउंड फ्लोर पर दो मेल बॉडी खून से लथपथ हालत में मिलीं और फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की बॉडी बरामद हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.