दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एनकांउटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

0 267

नई दिल्लीः नोएडा से सटे दिल्ली के न्यू अशोक नगर में दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी का नाम कार्तिक जाखड़ है और दूसरे आरोपी का नाम कविश है। ये दोनों आरोपी अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के लिए काम करते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली

दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दोनों आरोपियों के न्यू अशोक नगर इलाके में आने का इनपुट मिला था। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने ट्रैप लगाया और इन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया जिसके जवाब में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार कर इन्हें काबू किया।

केशवपुरम इलाके में भी दो बदमाश गिरफ्तार

इससे पहले दिल्ली के केशवपुरम इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान राजू उर्फ ​​कंगारू और रवि उर्फ ​​गोटिया नाम के दो वांछित लुटेरे घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रवि के पास से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया।

 दो हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोग गिरफ्तार 

वहीं, दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में पैसों के विवाद में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान तोशिन मलिक उर्फ ​​अज्जू (27), प्रशांत (19), उस्मान (21) और 15 वर्षीय एक लड़के के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने बताया कि यह घटना 25 अगस्त को उस वक्त हुई, जब तीन लोगों ने संजय चावला को उनके घर के पास रोका और उन पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों में से एक प्रशांत ने देसी पिस्तौल से गोली चलाई, जो चावला के बहुत करीब से जाकर पास के दरवाजे पर लगी। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि चावला के बेटे और मलिक के बीच हुए विवाद के कारण चावला पर गोलीबारी की गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.