शाहजहांपुर में गर्रा नदी में महिला ने लगाई छलांग, 15 दिन में 7वीं घटना आई सामने

0 311

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक 55 वर्षीय महिला ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में नदी में कूदकर आत्महत्या का यह सातवां मामला है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ सिटी कॉलोनी की निवासी मीना दीक्षित गुरुवार सुबह गर्रा नदी पुल के पास आईं। उन्होंने अपनी चप्पलें, दुपट्टा और पानी की बोतल किनारे पर रखी और नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों को मौके पर बुलाया गया और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। महिला की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

नदी में कूदकर आत्महत्या की कई घटनाएं
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 15 दिनों में नदी में कूदकर आत्महत्या की कई घटनाएं हुई हैं। मरने वालों में मनिंदर (30), रिशु (26), आदित्य सक्सेना (60), मोहिनी (15), पूनम (14) और पुत्तू लाल (55) शामिल हैं। इनमें से अब तक केवल तीन शव बरामद किए जा सके हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इन बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पहले बताया था कि आत्महत्याएं रोकने के लिए गर्रा और खन्नौत नदियों पर बने पुलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बावजूद, लोग इन पुलों से छलांग लगा रहे हैं, जिससे यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन घटनाओं के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि इसे रोका जा सके।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.