यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार का एक्सीडेंट

0 331

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार का शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट हो गया। हादसा फिरोजाबाद के कठफोरी गांव के पास किलोमीटर नंबर-56 पर हुआ। गनीमत रही कि मंत्री बेबी रानी मौर्य इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। सड़क हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है।

सड़क किनारे टकरा गई कार
मंत्री कार से लखनऊ जा रही थीं। एक्सप्रेस-वे पर बने डायवर्जन के चिन्ह स्पष्ट न होने के कारण उनकी कार असंतुलित होकर फिसल गई और सड़क किनारे टकरा गई। हादसे में मंत्री की कार साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मंत्री ने अधिकारियों से जताई नाराजगी
हालांकि, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। सूचना पाकर सीओ सिरसागंज मौके पर पहुंच गए। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने यूपीडा (यूपी एक्सप्रेसवेज़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) के कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त की है।

अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अधिकारियों से कहा इतने बड़े एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन के संकेत न होना बड़ी लापरवाही है। इससे और भी लोगों की जान का खतरा हो सकता है। मंत्री ने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.