बेकाबू कार का कहर, 7 को रौंदा, 5 की मौत, 50 मीटर तक लोगों को घसीटती रही गाड़ी

0 190

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेकाबू कार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे सात लोगों को रौंद दिया। इनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग घायल हैं। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल है।

लोगों के बीच जा घुसी कार
ये हादसा न्यू आगरा के नगला बूढ़ी इलाके में हुआ है। चश्मदीदों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर घर के बाहर बैठे लोगों के बीच में जा घुसी और सात लोगों को रौंद दिया। मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सीएम योगी ने जताया दुख
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को फौरन एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है और अफसरों को घायलों का इलाज करवाने के निर्देश दिये हैं।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए, जिसे देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह हादसा न्यू आगरा थाना से कुछ ही दूरी पर हुआ है।

कार ने करीब 50 मीटर तक लोगों को घसीटा
कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया। उसने पहले बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद कार करीब 50 मीटर तक लोगों को घसीटती चली गई। अंत में एक दीवार से टकराकर रुकी। भीषण टक्कर की वजह से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.