अक्सर रहती है कब्ज की समस्या, तो राहत पाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलू उपाय

0 3,684

नई दिल्ली: अगर आप खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो गट हेल्थ की देखभाल करना बेहद जरूरी है। खराब गट हेल्थ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित करने का काम कर सकती है। जब अक्सर पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, तब कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप भी कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन की समस्या को अलविदा कह देना चाहते हैं, तो आप इनमें से किसी भी एक तरीके को आजमाकर देख सकते हैं।

जरूर पिएं गुनगुना पानी- सुबह-सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना शुरू कर दीजिए। महज एक हफ्ते तक हर रोज इस नियम को फॉलो कीजिए। आपका पेट सुबह के समय ही आसानी से साफ होने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मॉर्निंग रूटीन में गुनगुने पानी को शामिल करने से न केवल गट हेल्थ सुधरती है बल्कि आपकी बॉडी भी डिटॉक्सिफाई हो जाती है।

दादी-नानी का घरेलू उपाय- पुराने जमाने से ही जीरा और काले नमक को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप पेट से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप खाने के बाद जीरा पाउडर और काला नमक मिला लीजिए और फिर इस मिक्सचर को गुनगुने पानी के साथ कंज्यूम कर लीजिए। यकीन मानिए पेट को साफ रखने के लिए ये एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है।

फायदेमंद साबित होगा त्रिफला चूर्ण- कब्ज की समस्या होने पर आप हफ्ते में एक बार त्रिफला चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं। आप एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को सुबह-सुबह हल्के गर्म पानी या फिर दूध के साथ ले सकते हैं। त्रिफला चूर्ण में मौजूद तमाम पोषक तत्व गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.