सर्दियों में बिना चीनी के बनाएं शकरकंद का हलवा, गाजर-बेसन का हलवा भी हो जाएगा फेल, फटाफट नोट करें रेसिपी

0 3,754

नई दिल्ली: सर्दियों में जब भी कुछ मीठा खाने का मन करता है तो ज्यादातर लोगों के मन में गाजर का हलवा या फिर गुलाब जामुन ही आता है। लेकिन इस मौसम में बाजार में कई ऐसी चीजें मिलती है जिससे आप कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। उन्हीं में से एक शकरकंद। शकरकंद का सेवन सर्दियों में काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे लोग अलग अलग तरह की डिशेज बनाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने शकरकंद का हलवा ट्राय किया है। अगर नहीं तो आज ही फटाफट बनाएं और स्वाद का आनंद लें। यहां से नोट करें आसान सी रेसिपी।

सामाग्री

शकरकंद- 2-3

गुड़- स्वादानुसार

घी- आधा कप

इलायची- 1 छोटा चम्मच

काजू- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

बादाम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

दूध- आधा कप

बनाने का तरीका

स्टेप 1

शकरकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को धो लें। फिर इसे उबाल लें। इसके बाद शकरकंद को ठंडा करके इसका छिलका हटा दें।

स्टेप 2

अब इसे अच्छी तरह मैश करें। इसके बाद एक कड़ाही को गर्म करें और उसमें एक चम्मच घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू और बादाम को डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब ये हल्का सुनहरा हो जाएे एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 3

अब उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और फिर उसमें मैश किा हुआ शकरकंद डालें। फिर इसे चलाते हुए पकाएं। इसमें आप दूध भी डालें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।

स्टेप 4

जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब आप इसमें इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ गुड़ मिलाएं। इसे अच्छे से पका लें और इसमें काजू और बादाम को डाल दें और अच्छे से मिला लें। अब इसे मेहमानों को परोसें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.