देवरिया/ मदनपुर : पत्नी व साली ने प्रेमी के साथ मिलकर करायी थी अली की हत्या, चार गिरफ्तार

30 मई को रात में छत पर सोते समय अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी | |

0 1,385

देवरिया/ मदनपुर :  मदनपुर के गोला में 30 मई को रात में सोते समय हुई अली की हत्या उसकी पत्नी व साली ने प्रेमी के संग मिलकर करायी थी। पुलिस ने पत्नी व साली के साथ ही हत्या करने वाले युवक व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मोहम्मद अली व गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज के सेमरा गांव निवासी प्रियांशु शाही का एक दूसरे के घर आना जाना था। प्रियांशु के साथ उसके गांव का राहुल साहनी भी आता था।

अली की बीवी-साली ने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई हत्या

पुलिस की पूॅछ-तॉछ के क्रम में प्रियांशु व राहुल ने बताया कि बताया गया कि मृतक की साली खुशबुन से प्रियांशु प्रेम करता था तथा राहुल साहनी की दोस्ती अली की पत्नी के साथ हो गयी थी। जिसकी अली मोहम्मद को होने पर वह अपनी पत्नी व साली को आये दिन मारता पिटता था तथा अपनी साली के साथ संबन्ध बनाने का प्रयास करता था। जिसकी जानकारी पत्नी व साली ने प्रियांशु व राहुल को दी।

इस के बाद सब लोगो ने अली मोहम्मद को जान से मारने का षड़यत्र बनाया। 30 मई की रात को जब अली मोहम्मद अपने घर के छत पर सो रहा था, तभी प्रियांशु अपने मित्र राहुल साहनी के साथ उसके घर गया। राहुल साहनी उसका बाहर इंतजार कर रहा था। प्रियांशु अली की पत्नी से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बात करके उसके घर के छत पर चला गया। उसने देशी तमंचे से उसके सिर में गोली मार दिया गया तथा वहां से अपने मित्र राहुल साहनी के साथ भाग गया।

पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने प्रियांशु शाही पुत्र अनिल कुमार शाही, राहुल साहनी पुत्र सुमन्त निषाद ग्राम सेमरा बुजुर्ग थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, मृतक की पत्नी नशीबुन व साली खुशबुन को जेल भेज दिया है।

 

Also Read : देवरिया/ मदनपुर : छत पर सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या

 

Report : अजय कुमार पाण्डेय ,  देवरिया/ मदनपुर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.