Weather Update: दिल्ली में 5°C तक पारा लुढ़का, यूपी में घना कोहरा छाया; जानें अपने इलाके का आज का तापमान और मौसम की भविष्यवाणी
नई दिल्ली: रविवार को राजधानी दिल्ली में मौसम ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है और घना कोहरा पूरे शहर में फैला हुआ है। इस सर्द सुबह ने रोजमर्रा की जिंदगी की रफ्तार भी धीमी कर दी है। मौसम विभाग ने नॉर्थ-वेेस्ट इंडिया से लेकर बिहार तक अगले 4–5 दिनों में कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि, शीतलहर की चेतावनी नहीं है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली और आसपास के शहरों का आज का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 5°C, घना कोहरा
- लखनऊ: न्यूनतम 10°C
- पटना: न्यूनतम 11°C
- चंडीगढ़: न्यूनतम 6°C
- जयपुर: न्यूनतम 11°C
- भोपाल: न्यूनतम 9°C
घने कोहरे की संभावना और अवधि
मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले एक हफ्ते तक शीतलहर की संभावना नहीं है। 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। इसके बाद 19 और 21 जनवरी को दो और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित कर सकते हैं। बिहार और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4–5 दिन घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है।
तापमान में बदलाव का पूर्वानुमान
- सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया: अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2°C तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी, उसके बाद अगले 3 दिन में स्थिर रहने की संभावना, फिर अगले 2 दिन में 3–5°C की बढ़ोतरी।
- पूर्वी भारत: अगले 24 घंटे में तापमान स्थिर, अगले 4 दिन में 2–3°C की धीमी बढ़ोतरी, फिर अगले 2 दिन में कोई खास बदलाव नहीं।
- बाकी देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
अहम बात
इस सप्ताह नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा। सुबह और शाम की सफर में सावधानी बरतें।