बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर? तुरंत करें शिकायत, जानें भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के हेल्पलाइन नंबर

0 27

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ने लगी है। कई उपभोक्ताओं को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर कहीं घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता पर न पड़े। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का कहना है कि लोगों को किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

बुकिंग के बाद डिलीवरी में देरी की शिकायतें

इसके बावजूद देश के कई शहरों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि बुकिंग करने के बाद भी गैस सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहा है। कुछ मामलों में डीलरों पर अतिरिक्त पैसे मांगने और मनमानी करने के आरोप भी लगाए गए हैं। ऐसे हालात में उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे सीधे गैस कंपनियों की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बुकिंग अवधि बढ़ाकर 25 दिन की गई

हाल ही में सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि में बदलाव किया है। पहले जहां उपभोक्ता 21 दिन बाद अगली बुकिंग कर सकते थे, वहीं अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। यानी एक सिलेंडर लेने के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए अब 25 दिन इंतजार करना होगा। इस बदलाव के बाद कुछ जगहों पर डिलीवरी में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

डीलर मनमानी करे तो करें तुरंत शिकायत

अगर गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो उपभोक्ता सीधे संबंधित गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सभी प्रमुख गैस कंपनियों ने इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हुए हैं, जहां कॉल करके समस्या की जानकारी दी जा सकती है।

इंडेन गैस के हेल्पलाइन नंबर

इंडेन गैस के उपभोक्ता सिलेंडर डिलीवरी या बुकिंग से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
एलपीजी बुकिंग और शिकायत: 7718955555

भारत गैस के हेल्पलाइन नंबर

भारत गैस के ग्राहकों को यदि समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो वे इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
एलपीजी बुकिंग नंबर: 7715012345

एचपी गैस के हेल्पलाइन नंबर

एचपी गैस के उपभोक्ता भी डीलर से जुड़ी शिकायतों के लिए सीधे कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
एचपी एनीटाइम एलपीजी: 9493602222

घबराने की नहीं, जागरूक रहने की जरूरत

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है। ऐसे में अगर किसी जगह पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी में समस्या आती है तो उपभोक्ताओं को घबराने की बजाय संबंधित कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे समस्या का समाधान जल्दी हो सकता है और डीलरों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.