Rajasthan में LPG सप्लाई को लेकर कलेक्टर का बड़ा आदेश, हर परिवार के लिए जानना जरूरी

0 22

जयपुर। राजस्थान की राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर ने रसद विभाग और गैस कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी घर में गैस की सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए।

अब नहीं होगी ‘गैस की टेंशन’

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई एजेंसी बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं पहुंचाती है, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि हर रसोई घर तक गैस समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

अवैध रिफिलिंग पर सर्जिकल स्ट्राइक

प्रशासन के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व घरेलू सिलेंडरों से गैस चोरी कर छोटे सिलेंडरों में भर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस आयुक्तालय के साथ मिलकर विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है। टीम शहर के संदिग्ध इलाकों में औचक छापेमारी करेगी। यदि कोई होटल या ढाबा घरेलू सिलेंडर का उपयोग करता पाया गया, तो उस पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई होगी।

भ्रामक सूचनाओं से बचें, प्रशासन से जुड़ें

कलेक्टर डॉ. सोनी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें। गैस की कोई कमी नहीं है, बस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 112 और 1445 को सक्रिय कर दिया है, ताकि नागरिक अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.