Kanpur Violence: कानपुर हिंसा की जांच हुई तेज, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, पथराव के निशान व टूटे सीसीटीवी कैमरे की फोटोग्राफी

0 839

कानपुर: कानपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. अब इस मामले में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अब जांच को आगे बढ़ाते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है ताकि हिंसा में शामिल और लोगों की पहचान की जा सके. ताजा जानकारी के मुताबिक टीम दादा मियां, नई सड़क और चंद्रेश्वर हट का दौरा कर रही है.

बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम को अब कुछ इलाकों से टूटे सीसीटीवी कैमरे, कई जगह पथराव के निशान, कहीं पत्थरबाजी के निशान मिले हैं. फॉरेंसिक टीम ने सारे सबूत जुटा लिए हैं और मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी फोटोग्राफी भी की जा रही है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानपुर हिंसा के सिलसिले में यहां पुलिस ने एक स्थानीय भाजपा नेता और 12 अन्य को गिरफ्तार किया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर पुलिस ने पीएफआई के पांच सदस्यों की भी पहचान की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर के पुलिस आयुक्त विजयसिंह मीणा ने बताया कि कानपुर हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों से संबंध मिलने के आधार पर पीएफआई के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कई और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.