प्रदेश में तेजी से गिर रहा संक्रमण का ग्राफ, टीकाकरण अभियान ने पकड़ी यूपी में रफ्तार

0 586

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण अभियान में दूसरे प्रदेशों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सर्वाधिक आबादी वाला प्रदेश होने के बावजूद कम समय यूपी में टीके का कवच प्रदेशवासियों को दिया गया है। टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश में हर कैटेगरी में 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। उत्‍तर प्रदेश में 33 करोड़ टीके की डोज देने के साथ ही टीकाकरण अभियान में दूसरे प्रदेशों की तुलना में पहले पायदान पर अपना स्‍थान बनाए हुए है। यही कारण है कि महाराष्ट्र समेत अन्य प्रदेशों को पछाड़ते हुए देश में यूपी टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहा है।

प्रदेश में बुधवार को 33,07,47,494 टीके की डोज दी जा चुकी है। जिसमें 17,47,08,609 को पहली डोज और 15,27,94,664 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक यूपी में 32,44,221 को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। ‘फोर टी’ रणनीति के तहत यूपी ने कम समय में न सिर्फ संक्रमण पर काबू पाया बल्कि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को भी रोकने में सक्षम रहा। एग्रेसिव टेस्टिंग, ट्रेसिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। जिसके चलते यूपी के कोविड प्रबंधन की आज विभिन्न वैश्विक संस्थाएं सराहना कर रही हैं।

प्रदेश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्‍या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की संख्या 914 है। बीते 24 घंटों में 170 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच 159 संक्रमित मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। सीएम ने प्रदेश में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को तेज करने और 18 से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया को और भी तेज करने के आदेश दिए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.