Deoria : न्यायाधीश ने किया जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया ।

0 647

Deoria। आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनायें रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन में रोटी, चावल, दाल व सब्जी बना हुआ पाया तथा निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों के मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण किया तथा इसके रख रखाव व स्वच्छता को देखकर जिला कारागार की सराहना की। सचिव द्वारा जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण करते हुये कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया (Deoria) में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं। यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं।

इस दौरान जेल अधीक्षक राजकुमार, उप कारापाल के0के0 दीक्षित, वन्दना त्रिपाठी उपस्थित रहें।

 

Also Read : Deoria : बिजली के तार जैसे थे दरोगा जी: असल पुलिस के हाथ लगे तो गुम हो गई सिट्टी-पिट्टी

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय, देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.