जेपी नड्डा ने किया भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण, सीएम योगी रहे मौजूद

0 744

गोरखपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके साथ ही गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन इस नए क्षेत्रीय कार्यालय से शुरू हो गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के चुनिंदा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान होता रहा। क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण के साथ नेताद्वय ने प्रदेश के सात अन्य जिलों के जिला कार्यालयों का भी आनलाइन लोकार्पण किया। जिन जिलों के कार्यालयों का लोकार्पण हुआ उनमें संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, रायबरेली और जाैनपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों के कुछ पार्टी पदाधिकारी भी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.