Happy Birthday Mika Singh: पंजाबी सिंगर मीका सिंह जब इन कारणों से सुखियों में आए

0 610

Happy Birthday Mika Singh: जिनके गानों के बिना इंडिया की कोई भी पार्टी अधूरी है, उन पार्टी सॉन्ग को गाने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आज अपना 45वा जन्मदिन (Happy Birthday Mika Singh) मना रहे है। मीका सिंह का जन्म आज यानी की 10 जून सन 1977 में हुआ। चलिए आज उनके जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते है, जो शायद ही आपको पता होगी।

मीका सिंह ज्यादातर पंजाबी और हिंदी गाने गाते है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है की वह पंजाब में जन्में होंगे। लेकिन आप यह गलत है। दरअसल, मीका सिंह (Mika Singh) का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur, West Bengal) में हुआ था।

मीका सिंह कुल 6 भाई है, जिनमें वह सबसे छोटे भाई है। क्या आपको पता है की मीका सिंह मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी (Diler Mehndi) के छोटे भाई है।

जब मीका सिंह (Mika Singh) 8 साल के तबसे उन्होंने गाने का अभ्यास शुरू कर दिया था। जब बात पार्टी सॉन्ग और रीमिक्स की आती है तो आज भी उनकी आवाज को फैंस खूब पसंद करते हैं। उन्होंने अपने गानों से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से लेकर शाहरुख खान सभी को नचा चुके हैं।

उनके गाने ‘मौजा ही मौजा’ से लेकर ‘आंख मारे’ तक कई बेहतरीन गाने आज भी अगर पार्टी में न बजे तो पार्टी अधूरी लगती है। मीका ने न केवल हिंदी और पंजाबी में बल्कि मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ जैसी भाषाओं में भी कई गाने गाए हैं।

14 साल पहले मीका सिंह (Mika Singh) पर आज ही के दिन यानि की अपने ही बर्थडे पार्टी में राखी सावंत (Rakhi Sawant) को जबरन किस करने का आरोप लगा था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए और सालों तक दोनों में बातचीत बंद रही। यह विवाद यहीं नहीं थमा। मीका ने राखी को किस करने पर एक गाना भी बना दिया। हालांकि अब दोनों यह  विवाद भूलकर एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं।

मीका, राखी सावंत के अलावा एक और किस के कारण कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुके हैं। इस बार यह कंट्रोवर्सी कपिल शर्मा (Comedy Knights with Kapil) के शो पर हुई। शो के खत्म होने के बाद मीका (Mika Singh) ने बिपाशा के साथ एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह दावा किया कि बिपाशा (Bipasa Basu) ने उन्हें किस किया। हालांकि बाद में बिपाशा इस बात से काफी खफा हुई थीं। उन्होंने बताया कि मीका (Mika Singh) को किस उन्होंने नहीं बल्कि शो पर दादी का किरदार निभाने वाले अली असगर (Ali Asgar) ने किया था।

यह भी पढ़े: राज्यसभा की 16 सीटों पर चुनाव जारी, कांग्रेस को है क्रॉस वोटिंग का डर- सीएम गहलोत खुद बने पोलिंग एजेंट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.