राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से की भेंट

0 702

लखनऊ: प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने नई दिल्ली में आज भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से उनके आवास पर हुई भेंट की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में चल रहे विभिन्न सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों एवं हज, वक्फ से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.