Siddhanth Kapoor: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया

0 672

बेंगलुरु की पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) और चार अन्य को रविवार रात एक पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में छापा मारा और पार्टी में मौजूद 35 मेहमानों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी मेहमानों का मेडिकल टेस्ट किया गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भीमाशंकर एस गुलेद ने कहा कि मेडिकल परीक्षण से पता चला है कि सिद्धांत कपूर ने ड्रग्स का सेवन किया था। गुलेद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

अभिनेता श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor)  भी अभिनय करते हैं और एक सहायक निर्देशक हैं। उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़े:Squid Game Season 2: ‘स्क्विड गेम’ के सीजन 2 का हुआ ऐलान, फैंस हुए ख़ुशी से पागल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.