Deoria: पिता और पुत्रों पर धारदार हथियार से हमला, पिता-पुत्र की मौत, एक की हालत गंभीर।

पुलिस ने गांव के दो लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

0 1,106

Deoria : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली की एक गांव में मोबाइल पर गाली सुनने की रिकार्डिंग सुनकर बौखलाए एक युवक ने बाप और दो बेटों का गला काट दिया। इसमें बाप और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी है।।

मामले में पुलिस ने गांव के दो लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मनबढ़ किस्म के युवक ने अपने साथी की मदद से एक ही परिवार के तीन लोगों के गले पर भुजाली से वार कर दिया।

घटनास्थल का डीआईजी जे रविंद्र एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दौरा किया। महाराजगंज गांव के रहने वाले शहिद (60) गांव के चौराहे पर चुड़ी, श्रृंगार का सामान बेचते थे। उनके बेटे शकील (35), सोनू (30) और नजीर (20) सैलून की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात करीब 12 बजे मोहल्ले के दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। शहीद घर के सामने गुमटी में सो रहे थे, युवक ने उनका सिर काट कर अलग कर दिया। दरवाजे पर उसने नाजिर का गला काट दिया। दोनों की तत्काल मौत हो गई। सोनू के गर्दन पर वार किया, वह घायल होकर गिर गया। शकील ने घर में भाग कर जान बचाई। सोनू की हालत नाजुक बनी है। एक ही परिवार में बाप, बेटे की मौत से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक शहिद के बेटे शकील की तहरीर पर पुलिस ने अमरनाथ निषाद और कमलेश मद्धेशिया पर केस दर्ज किया है।

पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। सीओ जिलाजीत ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार का पता लगाया जा रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

Also Read : Deoria : नर्तकी के प्रेमी ने आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, कॉल डिटेल ने खोला राज

 

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय , देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.