EPFO की बड़ी पहल: नोएडा में छूट प्राप्त संस्थानों के लिए कार्यशाला, नई पेंशन नियमावली और अनुपालन पर दिया गया प्रशिक्षण
नोएडा: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा ने छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। सेक्टर-27 स्थित आईटीआई कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, मेरठ और अन्य क्षेत्रों के छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020, ईपीएफओ स्कीम-2026, नई छूट प्राप्त प्रावधानों, एन्युटी नियम-2026 तथा ट्रस्ट प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 और ईपीएफओ स्कीम-2026 के अंतर्गत छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के लिए लागू नए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एन्युटी नियम-2026 पर विचार-विमर्श किया गया और पूर्व में गठित ट्रस्टों के पूर्वव्यापी नियमितीकरण से जुड़े प्रावधानों पर भी चर्चा हुई।
ट्रस्ट प्रबंधन और निवेश पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
कार्यशाला में ट्रस्ट प्रबंधन, सुरक्षित निवेश, फंड प्रबंधन तथा जोखिमों के विविधीकरण से जुड़े विषयों पर विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने ट्रस्टों के प्रभावी संचालन, निवेश रणनीति और वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को जानकारी दी।
ईपीएफओ ने बताया कार्यशाला का उद्देश्य
ईपीएफओ के अनुसार, कार्यशाला का उद्देश्य छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों को सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020, ईपीएफओ स्कीम-2026, एन्युटी नियम-2026, निवेश प्रबंधन और अनुपालन से संबंधित नवीनतम प्रावधानों की जानकारी देना तथा ईपीएफओ और छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

विशेषज्ञों ने नई व्यवस्थाओं पर डाली रोशनी
कार्यक्रम में ईपीएफओ के अधिकारियों ने नई व्यवस्थाओं और नियामकीय प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बदलते श्रम कानूनों और डिजिटल प्रक्रियाओं के अनुरूप छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों को समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020, ईपीएफओ स्कीम-2026, पूर्वव्यापी नियमितीकरण, निवेश प्रबंधन, जोखिम विविधीकरण और ट्रस्ट संचालन से जुड़े विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया।
प्रतिभागियों की शंकाओं का किया गया समाधान
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने ट्रस्ट प्रबंधन, निवेश, अनुपालन और नई नियमावली से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए नियमों और प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।