Bulandshahr News: बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो मुन्ना लाल तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित

0 736

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो श्री मुन्ना लाल को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिव कुमार एवं मुन्ना लाल को विभिन्न व्यापारियों व लाइसेंसी विक्रेताओं पर छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्य के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में निलम्बित किया गया है।

शाही ने बताया कि समाचार पत्रो एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर कि उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो श्री मुन्ना लाल द्वारा छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्यों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, की जांच हेतु जिलाधिकारी को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि शिव कुमार एवं मुन्ना लाल का आचरण व व्यवहार आपत्तिजनक है और उनके ऊपर लगाये गये आरोप सिद्ध होते हैं।

कृषि मंत्री ने बताया कि भ्रष्टाचार के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए श्री शिव कुमार एवं श्री मुन्ना लाल निलम्बित कर कृषि निदेशालय से सम्बद्ध कर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.