जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लिया बदला, बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत दो आतंकी ढेर

0 847

शोपियां: दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कांजीउलर इलाके में मंगलवार को आधी रात के बाद सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताेयबा के दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं लेकिन अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे पहले कुलगाम में भी मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो से तीन आतंकी घिरे होने की खबर थी लेकिन आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को शोपियां जिले के कांजीउलर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार मौके से बरामद दस्तावेजों के अनुसार दोनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के थे। पुलिस इनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

इससे पहले मंगलवार शाम को कुलगाम में भी सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई। इसी बीच आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान चला रखा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.