एयरटेल के बाद अब Vi ने जियो को दिया बड़ा झटका, पेश किया अपना नया प्लान

0 981

नई दिल्ली: अगर आपको कम कीमत पर आश्चर्यजनक लाभ वाला रिचार्ज प्लान मिलता है, तो कोई इसे जाने क्यों देगा! आज हम आपको वीआई यानी वोडाफोन आइडिया के एक नए प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसने जियो और एयरटेल यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। इस प्लान की कीमत मात्र 100 रुपये है और इसमें आपको डेटा के साथ OTT बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

Vi ने जारी किया नया रिचार्ज प्लान: इतना ही नहीं, Vi ने हाल ही में एक नए प्लान की घोषणा की है। इस प्लान की कीमत 100 रुपये है, जिसमें टैक्स भी शामिल है। यह प्लान ऐड-ओब पैक का विकल्प है और सभी यूजर्स के लिए नहीं है। इस प्लान का लाभ उठाने के लिए आपको वीआई का पोस्टपेड यूजर होना चाहिए। आपको बता दें कि इस प्लान के 100 रुपये की फीस भी आपके पोस्टपेड बिल में जुड़ जाएगी।

इस प्लान में 100 रुपये में मिलेंगे ये फायदे: अगर आप सोच रहे हैं कि यह प्लान किन फायदों से लैस है तो आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 100 रुपये के इस प्लान में आपको कुल 10GB डेटा दिया जा रहा है जो एक महीने के लिए वैलिड होने वाला है। डेटा के साथ आपको SonyLIV Premium के इस प्लान का 30 दिन का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह आप अपने स्मार्टफोन और टीवी दोनों पर SonyLIV के कंटेंट का आनंद ले पाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.